अस्पताल में आग से महिला की मौत (लीड-1)
अहमदाबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात में अहमदाबाद के एक अस्पताल में शनिवार को आग लगने की वजह से वेंटीलेटर पर रखी एक महिला का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
तस्वीर लेने के लिए अस्पताल में घुसे हुए एक टीवी चैनल के कैमरामैन रसूल लीलघर की हालत नाजुक बनी हुई है। बचाव कर्ताओं ने अस्पताल में उसे बेहोशी की हालत में पाया।
बताया जा रहा है कि वी.एस. नगर निगम अस्पताल में शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगी और यह जल्दी ही निकट के वार्ड तक फैल गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे की वजह से हमीदा मेनन की मौत हो गई।"
अग्निशमन कर्मियों की मदद से करीब 100 रोगियों को दूसरे वार्डो में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications