मेक्सिको में मादक पदार्थ बनाने वाला रसायन बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस ने एक नौका से इथेल फिनाइल एसिटेट नामक रसायन बरामद किया। लगभग 400 बैरल रसायन शंघाई से मेक्सिको लाया गया था।
मेक्सिको की संघीय जन सुरक्षा सचिवालय (एसएसपी) ने शुक्रवार को बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। बरामद रसायनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस को 28 मार्च को सूचना मिली थी कि रसायनों को लेकर एक जहाज शंघाई से रवाना हुआ है। उस वक्त यह जहाज मैनाजैनेलियो में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications