प्रधानमंत्री अमेरिका रवाना
प्रधानमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पालम स्थित वायु सेना स्टेशन से एक विशेष विमान से सुबह 9.40 बजे रवाना हुए।
रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि परमाणु सुरक्षा के मुद्दे को हल करने के मामले में भारत की भागीदारी बेहद अहम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिखर बैठक में परमाणु आतंकवाद और प्रसार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक के बाद प्रधानमंत्री ब्राजीलिया में ब्राजील-रूस-भारत-चीन (ब्रिक) और भारत-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (आईबीएसए) शिखर बैठकों में हिस्सा लेंगे।
दोनों देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नुरसुल्तान नाजारबायेव, कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डीसिल्वा, चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ और रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव से भी द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications