धर्य की परीक्षा न ले ईरान: कनाडा
टोरंटो, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान पर प्रतिबंधों का समर्थन करते हुए कनाडा ने आगाह किया है कि ईरान दुनिया के धैर्य की परीक्षा न ले।
कनाडाई विदेश मंत्री कैनन लॉरेंस ने शुक्रवार को कहा, "इस तरह के दावे किए गए हैं ईरान परमाणु संवर्धन तकनीक को और अत्याधुनिक बना रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के धर्य की परीक्षा लेना है।"
अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करने पर ईरान की निंदा करते हुए लॉरेंस ने कहा कि मौजूदा ईरानी सरकार वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा ईरान पर प्रतिबंधों को बढ़ाए जाने का समर्थन करते हुए कनाडाई विदेश मंत्री ने कहा, "कनाडा अपने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर ईरान से अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को होने वाले खतरे को प्रभावी ढंग से जवाब देगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications