इटली के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में पयर्टन प्रभावित
अब्रूजो की संस्कृति एजेंसी के हाल के आंकड़ों से साफ है कि पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी की गिरावट आई है। एक साल पहले यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब एक लाख थी जो घटकर 30,000 तक रह गई है।
स्थानीय संस्कृति एजेंसी की निदेशक अन्ना मारिया रेग्गियानी का कहना है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई थी। इसके बाद अब इतनी कमी दर्ज की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कई देशों ने यहां के एक स्मारक को सहेजने में रुचि दिखाई है। इन देशों ने इसके लिए धन भी उपलब्ध कराया है।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2009 में आए भूकंप से इस क्षेत्र में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications