सरकार के प्रदर्शन पर लड़ेंगे चुनाव : नीतीश
इंडियन वूमेन्स प्रेस कार्प्स में यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीतीश ने कहा कि जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव मिल कर लड़ेंगे, लेकिन दोनों पार्टियों का संयुक्त घोषणा पत्र होगा या नहीं, इस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है।
नीतीश ने कहा, "हम दोनों पार्टियों ने सत्ता में आने के बाद प्रशासन के लिए एक एजेंडा तय किया था। हम अभी इस पर फैसला करेंगे कि इस बारे में निर्णय चुनाव पूर्व लिया जाएगा या चुनाव बाद।"
नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है और इस सरकार का फैसला इसके कार्यो के आधार पर किया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकते हैं, नीतीश ने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के नेता जनता तक अपना संदेश पहुंचाने में सक्षम हैं।
कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता प्रशासन में सुधार लाने को लेकर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications