रविवार को होगी मनमोहन और ओबामा की मुलाकात

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। परमाणु शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन पहुंच रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे।

दोनों नेताओं की मुलाकात रविवार दोपहर ब्लेयर हाउस में होगी। ब्लेयर हाउस राष्ट्रपति का अतिथि गृह है। सामरिक संचार मामले के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोडेस ने कहा कि बीते साल अमेरिकी यात्रा के दौरान और राजकीय भोज के बाद प्रधानमंत्री सिंह और राष्ट्रपति ओबामा के बीच निकटवर्ती रिश्ते बने हैं।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता असैन्य परमाणु करार पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि पुनर्प्रसंस्करण के मसले पर दोनों नेताओं के बीच समझौते पर सहमति बन सकती है। पाकिस्तान के साथ रिश्तों और सीमा पार आतंकवाद का मसला भी मनमोहन-ओबामा की इस मुलाकात में शामिल रहेगा।

इसी दिन ओबामा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से भी मुलाकात करेंगे। इस बारे रोडेस ने कहा, "पाकिस्तान के साथ अमेरिकी के गहरे संबंध हैं। इस मुलाकात के दौरान दोनों के संबंधों की मजबूती पर ही जोर दिया जाएगा।"

उधर, ओबामा के सलाहकारों का कहना है कि राष्ट्रपति परमाणु सुरक्षा के लिए एक कार्य योजना विकसित करना चाहते हैं। व्हाइट हाउस के परमाणु अप्रसार मामले के वरिष्ठ सलाहकार गैरी सैमोर ने कहा, "परमाणु आतंकवाद बेहद गंभीर खतरा है।"

रोडेस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित इस बैठक में सभी प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा, "परमाणु सुरक्षा पर पहले इस तरह की व्यापक बहस नहीं हुई। ऐसा पहली बार होने जा रहा है।"

उल्लेखनीय है कि परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक सोमवार से आरंभ हो रही है। इसमें कुल 47 राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+