वर्ष 2011 में वापस छलांग लगाएगी विकास दर : प्रणब
एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) द्वारा सेबी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ मिल कर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा, "मुझे आशा है कि विकास दर 8.25-8.75 प्रतिशत तक छलांग लगाएगी और शायद यह बीच की स्थिति में 8.50 प्रतिशत रहे।"
मुखर्जी ने कहा, "भारत सरकार ने आर्थिक मंदी द्वारा खड़ी की गई चुनौती का मुकाबला मौद्रिक और वित्तीय उपायों के जरिए किया है। अर्थव्यवस्था में सफल सुधार न केवल प्रतिक्रिया की प्रभावकता को रेखांकित करता है, बल्कि सांस्थानिक ढांचे के लचीलेपन को भी प्रदर्शित करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications