राजनयिक हटाने का कतर का फैसला सही : अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा कि कतर ने अपने राजनयिक को दूसरी जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि वह (राजनयिक) जल्द ही अमेरिका की धरती छोड़ देंगे।
क्राउले ने कहा अमेरिकी अधिकारियों ने कतर के अपने समकक्षों से इस मामले को सुलझाने के लिए विचार-विमर्श किया था।
उन्होंने कहा, "हमने इस मुद्दे पर अपनी चिंता जताई और कहा कि राजनयिक ने जो किया वह अमेरिकी नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद कतर ने हमें राजनयिक को हटा लेने की सूचना दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications