अवैध हथियार बनाने के कारखानों का खुलासा
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने आईएएनएस को बताया, "वरला थाना क्षेत्र के उमर्ठी गांव में शनिवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ 14 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 पिस्तौल चार देशी कट्टे सहित हथियार बनाने के औजार बड़ी तादाद में बरामद किए।"
पुलिस ने इस मामले में कैलाश सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिन 14 घरों से यह औजार मिले हैं उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
सूात्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में हथियार बनाने का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। आलम यह है कि यहां पर सिर्फ 500 रुपये में हथियार मिल जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications