हवाई यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि : माल्या
एयरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (एईएसआई) द्वारा यहां आयोजित एक समारोह में माल्या ने कहा, "वर्ष 2008-09 में वैश्विक मंदी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए नागरिक उड्डयन उद्योग में फिर से सुधार हुआ है। हवाई यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।"
माल्या एईएसआई के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में रखरखाव मरम्मत ओवरहाल (एमआरओ) केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए, क्योंकि यहां विमानों की मरम्मत के लिए उन्हें अन्य देशों में भेजने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications