पाकिस्तान में हवाई हमले में 124 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने खबर एजेंसी के जमरुद क्षेत्र में हमला कर 60 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों के इस अभियान में हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया गया।
तीनों कबायली इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी गई है। इन इलाकों के एक-दूसरे के नजदीक होने के कारण यहां आतंकवादी गतिविधियों की अधिक संभावना रहती है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने खोजी अभियान के दौरान ओरकजई एजेंसी के बेजोतखेल और बाइजोति क्षेत्र से 54 आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं।
आतंकवादियों ने ओरकजई और खबर एजेंसी पर दोबारा कब्जा करने के लिए मुख्य चौकियों पर हमला किया था।
सुरक्षाबलों का दावा है कि बड़े सैन्य कार्रवाई के तहत क्षेत्र के 90 फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया गया है। ओरकजई में यह अभियान 25 मार्च को शुरू किया गया था। इस हमले में 350 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने अथवा घायल होने का दावा किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications