अफगानिस्तान में भारतीय कंपनी पर हमला, कोई हताहत नहीं

अफगान आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। हमलावरों ने शुक्रवार मध्यरात्रि के तुरंत बाद डोमांडा जिले में कंपनी पर हमला किया।

इलाके के अफगान सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई की, जिससे हमलावर भाग गए। बयान में कहा गया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ वाहनों को क्षति पहुंची।

अफगान सरकार ने इस कार्य को गैर इस्लामी बताते हुए पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए।

पाकिस्तान के पेशावर स्थित समाचार एजेंसी एआईपी ने दावा किया कि तालिबान आतंकवादियों ने कंपनी के 18 वाहनों को जला दिया।

भारत ने अफगानिस्तान में आधारभूत ढांचे के निर्माण में लाखों डॉलर व्यय किए हैं और आतंकवादी भारतीय संस्थाओं और नागरिकों को लगातार निशाना बनाते हैं।

काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर जुलाई 2008 और अक्टूबर 2009 में बम हमला भी किया गया। भारत के करीब 3,500 कर्मचारी अफगान संसद के निर्माण और विभिन्न जल विद्युत तथा सड़क परियोजनाओं में लगे हैं।

भारत की अफगानिस्तान में बढ़ती भूमिका की पाकिस्तान लगातार आलोचना करता रहा है और इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बताता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+