दिनाकरन को अभी तक नहीं मिला स्थानांतरण आदेश
अदालत के प्रवक्ता ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन और दिनकरन के बीच छुट्टी पर जाने या फिर सिक्किम स्थानांतरण के संबंध में कुछ बातचीत हुई है तो प्रवक्ता ने कहा, "नही"।
उन्होंने कहा कि इस बारे में एक टीवी चैनल पर खबर आई है लेकिन हमने उन्हें बता दिया है कि यह सही नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि सर्वोच्च न्यायालय ने दिनाकरन के छुट्टी पर जाने से इंकार किए जाने के बाद सिक्किम स्थानांतरित करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications