मानव तस्करी के आरोप में 3 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक विजय गुप्ता (39), पिंकेश देवड़ा (36), और हरमिंदर सिंह बल (37) को शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीरज ठाकुर ने बताया, "वे लोगों को फर्जी वीजा के माध्यम से माल्टा और यूरोपीय देशों में भेज रहे थे। उनके पास से 19 पासपोर्ट, 6 लाख रुपये नकद, दो लैपटाप, फर्जी दस्तावेज और अन्य चीजें बरामद की गईं।"
उन्होंने बताया कि वे बेरोजगार युवाओं, विशेषतौर से पंजाब के युवाओं को भेजते थे। इस गिरोह के पास से 175 फर्जी वीजा बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications