राष्ट्रपति भवन में बच्चों के लिए खुला 'सोपान'
इसका उद्घाटन राष्ट्रपति के सचिव डा. क्रिस्टी फर्नाडिज की पत्नी चाचीम्मा क्रिस्टी ने किया। इस शिशु सदन का नाम 'सोपान' रखा गया है।
'सोपान' राष्ट्रपति स्टेट में स्थित होगा और वर्तमान में तीन से छह साल के करीब 20 से 25 बच्चों की यहां देखभाल की जाएगी। राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की देखभाल के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की पहल के बाद इसे खोला गया है।
उल्लेखनीय है कि भविष्य में 'सोपान' में आने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। रविवार के अलावा सोपान सप्ताह के छह दिनों तक खुला रहेगा जिसमें बच्चो के खान-पान की व्यवस्था उपलब्ध होगी। वर्तमान में इसके लिए चार कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications