सिरस की मौत की न्यायिक जांच हो : अमुटा
अमुटा के सचिव जमशेद सिद्दीकी ने शनिवार को अलीगढ़ में संवाददाताओं से कहा, "जल्द से जल्द हमारे सहयोगी सिरस की मौत की न्यायिक जांच होनी चाहिए। मांग को लेकर हमने शनिवार को मुख्यमंत्री और एचआरडी मंत्रालय के पास अपना ज्ञापन भेज दिया है।"
सिद्दीकी ने कहा कि मामला वाकई बहुत गंभीर है। न्यायिक जांच में ही इसका सच सामने आ पाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच शुरू कराने को लेकर अगर हमें मुख्यमंत्री और एचआरडी मंत्री कपिल सिब्बल से मिलने की जरूरत पड़ी तो भी हम उनसे मिलेंगे।
गौरतलब है कि सिरस गत बुधवार को अपने आवास पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। अब तक उनकी मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
एक रिक्शाचालक के साथ सिरस के कथित समलैंगिक संबंध का मामला प्रकाश में आने के बाद एएमयू प्रशासन ने उन्हें गत 9 फरवरी को निलंबित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications