उप्र में 12 अप्रैल को अदालतों से दूर रहेंगे वकील
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्यभर के वकील 12 अप्रैल को अपना कामकाज स्थगित कर विरोध दिवस के रूप में मनाएंगे।
वकीलों के बहिष्कार से सोमवार को सूबे की अदालतों में कामकाज ठप रहेगा। त्रिपाठी ने कहा कि वकीलों की मांग है कि कानपुर घटना की उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश से जांच करवाई जाए।
मालूम हो कि गत 7 अप्रैल को कानपुर जिला न्यायालय में पुलिस और वकीलों के बीच हुई तकरार ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया था। पुलिस ने उग्र वकीलों पर जमकर लाठियां भांजी थी, जिसमें कई वकीलों को गंभीर चोटें आई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications