हाल के वर्षो के कुछ प्रमुख विमान हादसे

हाल के वर्षों में होने वाले बड़े विमान हादसे इस प्रकार हैं..

21 फरवरी 2008 : वेनेजुएला की विमान कंपनी सांता बारबारा का एक यात्री विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 46 लोगों की मौत हो गई थी।

15 अप्रैल 2008 : कांगो के उत्तरी भाग में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

20 अगस्त 2008 : मेड्रिड में एक विमान में उड़ान भरते ही आग लग जाने से उसमें सवार 154 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

24 अगस्त 2008 : किर्गिस्तान के विश्केक से उड़ान भरने वाले बोइंग 737-200 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 65 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए।

14 सितंबर 2008 : बोइंग विमान 737 के उराल की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 82 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई।

12 फरवरी 2009 : न्यूयार्क के उत्तरी इलाके में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई थी।

20 मई 2009 : इंडोनेशिया वायुसेना का हरक्यूलिस सी-130 विमान पूर्वी जावा के मागेतान इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 96 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

1 जून 2009 : रियो डि जनेरियो से पेरिस जा रहा वायुसेना का विमान 447 दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 228 यात्रियों की मौत हो गई।

30 जून 2009 : हिंद महासागर में एयरबस ए310 के दुर्घटनाग्रसत हो जाने से विमान में सवार 152 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 13 साल की एक बच्ची जिंदा बची थी।

15 जुलाई 2009 : ईरान में गजविन शहर के पश्चिमोत्तर में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 168 यात्रियों की मौत हो गई।

25 जुलाई 2009 : लेबनान की राजधानी बेरुत से 85 यात्रियों को ले जा रहा युथोपियन एयरलाइन का एक विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही भूमध्य सागर में गिर पड़ा जिससे उसमें सवार 85 यात्रियों की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+