परमाणु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे बान की मून
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक वाशिंगटन में सोमवार से शुरू हो रहे परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। इस सम्मेलन में परमाणु सामग्री से पैदा होने वाले जोखिम और इसको आतंकवादियों के हाथों में जाने से बचाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक प्रयासों के समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।"
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदव ने गुरुवार को परमाणु हथियारों में कटौती करने संबंधी एक संधि पर गुरुवार को हस्तक्षार किए थे। दोनों देशों के इस ऐतिहासिक कदम के बाद ओबामा की तरफ से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications