पाकिस्तान में हवाई हमले में 60 मरे
इस्लामाबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर कबायली क्षेत्र में शनिवार को लड़ाकू जेट विमानों के हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए हैं। यह हमला स्थानीय जिरगा को निशाना बनाकर किया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी चैनल 'जियो न्यूज' के हवाले से बताया है कि मरने वाले संदिग्ध आतंकवादी थे और वे अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाके में सक्रिय थे।
ओराकजई, कुर्रम और खैबर कबायली इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी गई है। इन इलाकों के एक-दूसरे के नजदीक होने के कारण यहां आतंकवादी गतिविधियों की अधिक संभावना रहती है।
स्थानीय समाचार चैनल के मुताबिक सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में भी 10 आतंकवादियों को मार गिराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications