राष्ट्रीय मेल-मिलाप का प्रयास करें राजपक्षे : अमेरिका
राजपक्षे और युनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) को चुनावी जीत पर बधाई देते हुए एक बयान में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि जनवरी में राष्ट्रपति के चुनाव में विजय के साथ ही यह जीत प्रचार अभियान के दौरान राष्ट्रपति द्वारा कहे गए महत्वपूर्ण मुद्दों की दिशा में आगे बढ़ने का जनादेश है।
बयान में कहा गया कि इन मुद्दों में राष्ट्रीय और जातीय सुलह, सत्ता का विकेंद्रीकरण, आर्थिक विकास और मानव अधिकारों की सुरक्षा शामिल है।
अमेरिका ने कहा कि वह नव निर्वाचित श्रीलंकाई सरकार के साथ काम करने की इच्छुक है।
पिछले वर्ष मई में तमिल टाइगरों की निर्णायक हार के बाद गुरुवार को श्रीलंका में पहली बार संसदीय चुनाव हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications