दलाई लामा के प्रशंसक थे काजिंस्की
वारसा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के पश्चिमी हिस्से में स्मोलेंस्क हवाई अड्डे के निकट शनिवार तड़के विमान हादसे में मारे गए पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के प्रशंसक थे।
काजिंस्की के दिल में तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के प्रति खास सम्मान था। जब भी दलाई लामा पोलैंड आए, उन्होंने उनसे मुलाकात की। दिवंगत राष्ट्रपति भारतीय लोकतंत्र के हिमायती थे और चीन के आलोचक थे।
स्मोलेंस्क हवाई अड्डे के निकट हुए इस हादसे में काजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया के साथ विमान में सवार करीब 130 अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications