नकाब पहन कर वाहन चलाने पर रोक
अपराधों की समीक्षा करने उज्जैन पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए नकाब पहनकर वाहन चलाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
गुप्ता ने कहा कि अपराधी और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तत्व इसका लाभ उठा लेते हैं। मुंह पर कपड़ा बांधना गैरकानूनी है और पुलिस के लिए यह समस्या बन गई है।
उन्होंने कहा कि चाहे युवक हो या युवतियां, दोनों को मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके लिए पहले उन्हें समझाया जाएगा और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों तथा बिना नम्बर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications