कच्छ में 5 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार
गांधीनगर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात में कच्छ बंदरगाह के सर क्रीक क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पांच पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया।
एक अधिकारी ने बताया, "क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आने के बाद बीएसएफ ने अपनी निगरानी को और बढ़ा दिया है।"
पिछले चार दिनों के भीतर भारतीय जल सीमा में पाकिस्तानी नावों के पकड़े जाने की यह तीसरी घटना है। सप्ताह भर के भीतर तीन नावें जब्त की गईं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर में गुजरात के कच्छ बंदरगाह के पास भारतीय जल सीमा में मछली पकड़ते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications