अभिनेता भी थे पोलैंड के राष्ट्रपति काजिंस्की (व्यक्तित्व-परिचय)
स्मोलेंस्क हवाई अड्डे के निकट हुए इस हादसे में काजिंस्की और उनकी पत्नी मारिया के साथ विमान में सवार करीब 130 अन्य लोगों की भी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 60 वर्षीय काजिंस्की 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे ,जब वह अपने जुड़वां भाई जारोस्लाव के साथ पर्दे पर नजर आए थे।
दोनों भाईयों ने फिल्म 'एबाउट दोज टू हू स्टोल द मून' में अभिनय किया था। काजिंस्की और जारोस्लाव का जन्म 18 जून 1949 को वारसा में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनके परिजनों ने जंग लड़ी थी।
काजिंस्की कैथोलिक थे। राजनीति में कदम रखने से पूर्व उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी। वह पोलैंड के नेता लेच वालेसा के समर्थक थे। दिवंगत राष्ट्रपति ने शुरुआती दिनों में देश में कम्युनिस्ट नेतृत्व का विरोध किया था।
काजिंस्की और उनके भाई ने देश में लॉ एंड जस्टिस (पीआईएस) पार्टी की स्थापना की थी। वह वर्ष 2000 में देश के कानून मंत्री बने। इसके बाद उनके भाई जारोस्लाव प्रधानमंत्री चुने गए। दोनों भाईयों के राजनीति में सक्रिय होने कारण उस वक्त पोलैंड को 'जुड़वां लोकतंत्र' कहा जाता था।
काजिंस्की ने वर्ष 1978 में मारिया से शादी की। दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई थी। उनकी एक बेटी भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications