मोदी 'सबसे अच्छे दोस्त' वाले बयान से पलटे कामत
कामत ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मीडिया और राजनीतिक प्रचार के लिए मेरे बयान को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया गया।"
संवाददाताओं के साथ बातचीत में गुरुवार को कामत ने नरेंद्र मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। इस बयान को लेकर उनकी आलोचना शुरू हो गई थी। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुभाष शिरोडकर ने कहा था कि पार्टी आलाकमान को ऐसे बयान पर कार्रवाई करनी चाहिए।
कामत ने कहा,"मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि अनौपचारिक टिप्पणी की चयनात्मक व्याख्या मेरी प्रतिबद्धता और कांग्रेस पार्टी की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के प्रति वफादारी को कम नहीं किया जा सकता।"
गुजरात स्वर्णजयंती दिवस पर एक मई को होने वाले समारोह में शामिल होने की संभावनाओं पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने संवाददाताओं से कहा था कि मैं उस समारोह में शामिल नहीं हो सकता जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री ने मुझे आमंत्रित किया हो।"
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कामत ने कहा था, "यदि वे (गुजरात सरकार) आमंत्रित करेंगे तो मैं जाऊंगा। मोदी मेरे सबसे अच्छे मित्र हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications