भाजपा ने नक्सली हमले पर 'जश्न' की निंदा की
भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने आईएएनएस को बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 75 और छत्तीसगढ़ पुलिस के एक अधिकारी के शहीद होने की घटना को लेकर शुक्रवार को छात्रों के एक समूह ने जश्न मनाया। जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)के छात्रों ने इसका विरोध किया तो उन्हें पीटा गया।"
भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।
उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आईएएनएस से कहा कि ऐसे किसी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मांगी गई और उसे ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications