इस्तीफे का अध्याय अब समाप्त हो चुका है : चिदंबरम

चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "हां मैंने इस्तीफे की पेशकश की थी। इस्तीफा वास्तव में पेश किया गया था। प्रधानमंत्री ने इसे ठुकरा दिया। यह मुद्दा अब समाप्त है।"

उन्होंने इस पर आगे कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में मंगलवार के नक्सली हमले के बाद वह इसलिए पद छोड़ना चाहते थे क्योंकि सीआरपीएफ उनके मातहत है।

चिदंबरम ने कहा, "यह त्रासदी मेरे अधीन हुई है, इसलिए मैंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी मेरी है।"

उन्होंने कहा कि इसका यह अर्थ नहीं कि नक्सलियों से लड़ने में राज्य सरकारों की भूमिका नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राज्यों की भूमिका है और इसका उन्हें पता है तथा सभी राज्य सरकारें अपनी जिम्मदेारी से पूरी तरह वाकिफ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+