इटली 24 साल बाद परमाणु संयंत्र स्थापित करेगा
पेरिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली 24 साल के अंतराल के बाद अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्रांस की मदद से परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करेगा।
समाचार एजेंसी 'एकेआई' के अनुसार पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ बैठक के बाद इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने कहा कि देश में परमाणु ऊर्जा उत्पादन की परम आवश्यकता है।
वर्ष 1986 के चेरनोबिल परमाणु हादसे के बाद इटली ने अपने सभी परमाणु कार्यक्रमों को बंद कर दिया था।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को इस बात के लिए राजी करना है कि संयंत्र कहां स्थापित किए जाएं।
इससे पहले एक कानून के तहत बर्लुस्कोनी ने 2013 से नए रिएक्टरों पर काम शुरू करने की समय-सारिणी तय की थी। इसके तहत वर्ष 2020 से इन रिएक्टरों से बिजली उत्पादन होने लगेगा।
बर्लुस्कोनी की सरकार चाहती है कि देश में 25 फीसदी बिजली परमाणु ऊर्जा से उत्पन्न की जाए।
इस समय इटली में कोयले, प्राकृतिक गैस और तेल से बिजली का उत्पादन किया जाता है। इटली ऊर्जा का आयात भी करता है। उसे ऊर्जा निर्यात करने वाले देशों में फ्रांस प्रमुख है जहां करीब 80 फीसदी बिजली का उत्पादन परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications