भारत की यात्रा पर आएंगे रियाद के गवर्नर
राजकुमार सलमान को उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारत आने का निमंत्रण दिया था।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फरवरी में सऊदी अरब की यात्रा की थी जो 28 वर्ष के दौरान किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझीदार है। वर्ष 2008-09 में भारत और सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय व्यापार 25 अरब डॉलर को भी पार कर गया था।
बयान के मुताबिक सुल्तान के इस दौरे से व्यापारिक संबंधों में और मजबूती आएगी।
आधिकारिक यात्रा के दौरान रियाद के गर्वनर, उपराष्ट्रपति के साथ चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान वह भारत के व्यापारी समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications