'अलकायदा की धमकी के बावजूद फुटबाल विश्व कप सुरक्षित'
जोहांसबर्ग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अलकायदा की धमकी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फुटबाल विश्व कप का आयोजन पूरी तरह महफूज रहेगा। आयोजन समिति ने यह दावा किया है।
बेवसाइट 'बुआ न्यूज' के अनुसार आयोजन समिति के प्रमुख डैनी जोर्डन ने कहा कि इस आयोजन में खलल डालने के किसी भी प्रयास को विफल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व कप के आयोजन में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।
इससे पहले 'अफ्रीकनर वीरस्टैंड्सबेविंगिंग' (एडब्यूबी) नाम के एक समूह ने विदेशियों को आगाह किया था कि वे दक्षिण अफ्रीका का दौरा न करे क्योंकि यहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होगी। इसके बाद ही जोर्डन ने यह बयान दिया है।
जोर्डन ने कहा कि 30,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों की भर्ती की गई और इन्हें टूर्नामेंट के दौरान रणनीतिक तैनाती के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अलकायदा ने गुरुवार को फुटबाल विश्व कप के दौरान हमले की धमकी दी थी। विश्व कप 11 जून से आरंभ हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications