सामाजिक मेलजोल से प्रभावित होती हैं आदतें
शोधकर्ताओं ने 'लैंडमार्क फ्रैमिंघम हार्ट स्टडी' से 30 साल से ज्यादा के उम्र वाले 12,067 लोगों का आंकड़ा प्राप्त करके उस पर अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने यह भी जानने की कोशिश की कि सामाजिक दायरे का मोटापे, धूम्रपान और यौन संचारित रोगों जैसे स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों से किस तरह का संबंध है।
इस अध्ययन की अगुवाई करने वाले हावर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निकोलस क्रिसटाकिस कहते हैं, "हमने पाया कि दोस्त और परिचित किसी के स्वास्थ्य को ठीक उसी तरह प्रभावित कर सकते हैं जिस तरह पारिवारिक इतिहास और आनुवांशिक पृष्ठभूमि प्रभावित करते हैं।"
उन्होंने कहा, "शराब के सेवन के संबंध में बात करें तो पता चलता है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक दायरा उसके स्वास्थ्य पर सकारात्मक या नकारात्क असर डाल सकता है। यह बहुत कुछ परिस्थितियां पर भी निर्भर है।"
अध्ययन में पाया गया कि व्यक्ति में ज्यादा शराब पीने की संभावना उस समय 50 फीसदी तक बढ़ जाती है जब उसका मित्र भी ज्यादा शराब का सेवन किए हुए हो। साथ ही अगर किसी के मित्र का मित्र ज्यादा शराब का सेवन किए हुए हो तो संबंधित व्यक्ति में यह संभावना 36 फीसदी तक बढ़ जाती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि सामाजिक दायरे का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक आदतों के लिए किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications