ईरान में बम विस्फोट, 14 घायल
तेहरान, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के पश्चिमी ईयाम शहर की एक जेल के बाहर शनिवार को हुए बम विस्फोट में 14 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी है। ईयाम के यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस के प्रमुख कुरेश साकी ने कहा, "बम विस्फोट एक जेल के बाहर हुआ। इसमें 14 लोग घायल हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है। विस्फोट के कारण जेल के आसपास की कुछ इमारतों और मकानों की दीवारें ढह गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications