कंटेनर डिपो में भीषण आग, 24 गोदाम राख (लीड-2)
घटनास्थल पर मौजूद मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर.सी.शर्मा ने संवाददातााओं को बताया कि डिपो में आग सुबह लगभग पांच बजे लगी लेकिन अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना 45 मिनट बाद दी गई।
शर्मा ने बताया, "आग तेजी से फैल गई। हमारे घटनास्थल पर पहुंचने तक छत का एक हिस्सा ढह चुका था।"
अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 30 दमकल गाड़ियों ने कम से कम पांच घंटे तक आग पर काबू पाने की कोशिश की।
अग्निशमन विभाग के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन इससे बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन के पास इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) 60 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।
अधिकारी ने बातया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 25 गोदामों में से 24 जलकर नष्ट हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आग की वजह से महरौली और बदरपुर सड़क भारी जाम लग गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications