उग्र भीड़ ने रोडवेज बसों में की आगजनी
यह घटना जिले की कालपी कस्बे की है, वहां उग्र भीड़ ने घंटों सड़क जाम रखी। जाम खुलवाने मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई की और रोडवेज की बसों को निशाना बनाया।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भीड़ ने तीन बसें जला दीं और एक में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया।
उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उपद्रवियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय सिद्धिदात्री देवी मंदिर में दशर्न करने पहुंचे स्थानीय लोगों को जब मूर्ति चोरी होने की बात पता चली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications