कश्मीर में हड़ताली कर्मचारियों की रैली पर रोक

प्रशासन ने श्रीनगर में धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। राज्य में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। सरकारी कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक बकाया राशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

हड़ताल पर गए कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत बकाया राशि के अलावा सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की भी मांग कर रहे हैं।

हड़ताली कर्मचारियों को श्रीनगर में प्रवेश से रोका जा रहा है। पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। लाल चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई समिति (ईजेएसी) के नेता खुर्शीद आलम ने प्रशासन के इस कदम के बारे में कहा कि इससे सरकार की हताशा का पता चलता है। उन्होंने कहा कि हड़ताल को नाकाम करने के लिए लगभग 150 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आलम ने कहा, "हम नहीं झुकेंगे।"

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वार्ता की पेशकश की थी। कर्मचारियों का कहना है कि वार्ता की पेशकश मौखिक है और उन्हें लिखित कुछ भी नहीं मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+