टीवी प्रस्तोताओं ने किया महिला पर हमला
सैंटो डोमिंगो (डोमिनिकन रिपब्लिक), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। डोमिनिकन गणराज्य के सैंटो डोमिंगो में राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित हो रहे एक शो के दौरान तीन प्रस्तोताओं ने एक महिला पर हमला किया और उसके बाल खींचे। महिला ने प्रस्तोताओं को समलैंगिक कहा था, जिसके बाद उसे यह प्रतिक्रिया झेलना पड़ी।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक 'कमीशन ऑन पब्लिक एंटरटेनमेंट एंड रेडियोफोनी' ने शुक्रवार को एक वक्तव्य में कहा कि एक लाइव शो के दौरान जब महिला ने एनरिक क्रीस्पो, अली डेविड और टोमी ''ला बर्नी'' कैस्टिलो को समलैंगिक कहा तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
राष्ट्रीय टेलीविजन पर बुधवार रात एक विवादास्पद टॉक शो 'लॉस ड्यूनॉस डेल सिरको' के प्रसारण के दौरान यह घटना हुई। तीन पुरुष और एक महिला एनेलिस कैनीजारेस इस कार्यक्रम के प्रस्तोता थे।
प्रसारण के दौरान वेन्या कैरोलिना अचानक मंच पर पहुंच गईं और प्रस्तोताओं द्वारा पूर्व में गई उसकी आलोचना के लिए उनसे बहस करने लगी।
बहस के बीच कैरोलिना ने पुरुष प्रस्तोताओं को समलैंगिक कहा और उन्होंने ने भी महिला को वेश्या कहा।
कैरोलिना ने क्रीस्पो पर हमला किया और क्रीस्पो ने उन्हें एक सोफे पर धकेल दिया। बाद में उसने कैस्टिलो और डेविड पर हमले की कोशिश की, उन दोनों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और पीटा।
कैस्टिलो और डेविड ने बाद में कैरोलिना के बालों का गुच्छा दर्शकों की ओर उछाला।
अधिकारियों ने तीनों प्रस्तोताओं को उनके इस कृत्य के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया। तीनों प्रस्तोता तीन से छह महीने की अवधि तक टेलीविजन और रेडियो कार्यक्रम नहीं दे सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications