काजिंस्की को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूसी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने इस विमान में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के सवार होने की पुष्टि की है। काजिंस्की एक आधिकारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए मास्को जा रहे थे। रूसी समाचार एजेंसियों ने विमान में 132 लोगों के सवार होने की खबर दी है।
तुपोलेव टीयू-154 विमान वारसा से स्मोलेंस्क जा रहा था। विमान में काजिंस्की और उनकी पत्नी के अलावा सैन्य प्रमुख, उप विदेश मंत्री आंदरेज क्रेमर और सेंट्रल बैंक के गवर्नर सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications