यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों से मिलेंगे पोप
समाचार एजेंसी 'एकेआई' के अनुसार वेटिकन प्रवक्ता फादर फेडेरिको लोंबार्डी ने कहा, "पीड़ितों पर ध्यान देने के अलावा हमें ऐसे प्रभावी और ईमानदार प्रयास जारी रखने चाहिए जिससे इन मामलों के दोषियों को दंड मिल सके। साथ ही न्यायिक एवं दंड अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के शिकार पीड़ित नैतिक समर्थन और न्याय चाहते हैं।
ऐसे पीड़ितों से इससे पहले भी पोप वेटिकन सिटी में और अपने अमेरिका व ऑस्ट्रेलियाई दौरों में मिल चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि कैथोलिक चर्च बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरा हुआ है। साथ ही यूरोप और अमेरिका में ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन आरोपों से जर्मनी, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में चर्चो पर दबाव बढ़ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications