भारतीय मूल का अमेरिकी बायोएथिक्स पैनल में
कुचेरलेपाती (67 वर्ष) और हावर्ड मेडिकल स्कूल के जेनेटिक्स विभाग के प्रोफेसर पॉल सी.कोबेल जैव-नैतिक मुद्दों पर अध्ययन के लिए नवगठित आयोग में नामित 10 विशेषज्ञों में से एक हैं।
व्हाइट हाउस ने कहा कि जैव चिकित्सा के विकास से उभरने वाले जैव नैतिक मुद्दों और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर यह परिषद राष्ट्रपति को सलाह देगी।
इसे नैतिक रूप से उचित वैज्ञानिक शोधों, स्वास्थ्य सेवा और नई प्रौद्योगिकीय खोजों के क्षेत्र की पहचान करना और उसे प्रोत्साहन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुचेरलेपाती और अन्य की नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, "इस महत्वपूर्ण आयोग को अपनी प्रतिभा और अनुभव उपलब्ध कराने के तैयार होने के लिए मैं इन प्रभावशाली व्यक्तियों का आभारी हूं। आने वाले समय में मैं इनकी सिफारिशें पाने का इच्छुक हूं।"
कुचेरलेपाती हावर्ड मेडिकल स्कूल-पार्टनर्स हेल्थकेयर सेंटर फॉर जेनेटिक एंड जेनामिक्स के पहले साइंटिफिक डायरेक्टर थे।
वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ कमेटी के अध्यक्ष और मानव जीनोम शोध की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के भी सदस्य रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications