सहानुभूति और हिंसा को नियंत्रित करता है मस्तिष्क
वैज्ञानिकों का कहना है कि सहानुभूति और हिंसा को नियंत्रित करने वाले मानव मस्तिष्क के हिस्से आंशिक रूप से समान होते हैं। स्पेन के वेलेन्सिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ता लुइस मोया एल्बीओल का कहना है कि मस्तिष्क का प्रीफ्रंटल और टेम्पोरल कोर्टेक्स एक-दूसरे पर आश्चर्यजनक रूप से अतिव्याप्त होता है। मस्तिष्क के ये हिस्से आक्रामकता और हिंसा को विनियमित करते हैं।
लुइस कहते हैं कि मस्तिष्क के ये हिस्से सहानुभूति प्रकट करने वाली सभी स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययन में कहा गया है कि यह सभी जानते हैं कि उत्साहजनक सहानुभूति हिंसा के प्रभाव में दबकर रह जाती है लेकिन यह सामाजिक प्रश्न ही नहीं बल्कि जीवविज्ञानियों के लिए भी यह एक प्रश्न है।
अध्ययन के अनुसार मस्तिष्क के दोनों हिस्से एक दिशा में उत्पन्न उत्तेजना दूसरी दिशा में इसकी सक्रियता कम कर देती है। इसका मतलब है कि अधिक सहानुभूतिपूर्ण मस्तिष्क के लिए बहुत अधिक हिंसा का व्यवहार करना मुश्किल होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications