पोलैंड के राष्ट्रपति को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त
वारसा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की और उनकी पत्नी को ले जा रहा शनिवार तड़के विमान रूस के पश्चिमी हिस्से के स्मोलेंस्क हवाई अड्डे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 87 लोगों के मारे जाने की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने इस विमान में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के भी सवार हीने की पुष्टि की है। काजिंस्की एक आधिकारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए मास्को जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications