छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के खिलाफ बंद (लीड-1)

रायपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 76 जवानों की हत्या किए जाने के विरोध में गुरुवार को विपक्षी कांग्रेस ने एक दिन के बंद का आान किया है। राज्य के कई हिस्सों में बंद से जनजीवन प्रभावित है।

रायपुर की सड़कों के अलावा राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर में भी सड़के सूनी रहीं। दुर्ग, कोरबा, रायगढ़ और भिलाई में भी सड़कों पर वाहन नहीं दिखे। बंद को कई औद्योगिक संगठनों का समर्थन मिला है।

खबरों में कहा गया है कि नक्सलियों के गढ़ बस्तर क्षेत्र भी बंद का असर पड़ा है। यहां दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कांकेड़ जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित रहा। बंद की वजह से स्कूल भी बंद हैं। दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखीं।

कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने संवाददाताओं से कहा कि बंद राज्य सरकार की उन नीतियों के विरोध में किया गया है जिनकी वजह से नक्सली इतने बड़े नरसंहार को अंजाम देने में सफल हो गए।

गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के 80 से अधिक जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे। यह अब तक सबसे बड़ा नक्सली हमला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+