उर्मिल नदी की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
भोपाल, 8 अप्रैल(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में छतरपुर जिले की बहुप्रतीक्षित सिंहपुर बराज सिंचाई परियोजना को केंद्रीय योजना आयोग की मंजूरी मिल गई है।
उर्मिल नदी से जुड़ी यह परियोजना 200 करोड़ रुपये की है। इससे छतरपुर जिले के 28 गावों की 10,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इस परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तहत साढ़े 26 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर का निर्माण कराया जाएगा। इतना ही नहीं मिट्टी का बांध बनाया जाएगा, जिसकी अधिकतम उंचाई 12 मीटर होगी।
गौरतलब है कि सिंहपुर बराज सिंचाई परियोजना के लिए जिन किसानों की जमीन का अधिगृहण किया जाना है, उन्हें मुआवजा देने के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications