रेड शर्ट के खिलाफ हिंसा नहीं: थाई सेना
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सैन्य प्रवक्ता कर्नल सैनसर्न काइवकैमनर्ड ने टेलीविजन पर अपने संदेश में कहा कि लोग आसानी से आवाजाही कर सकें, इसलिए सरकार कर्फ्यू लगाने नहीं जा रही है। कार्यवाहक सरकार के प्रवक्ता पेनीटैन वाटनायार्गोन के साथ संयुक्त संबोधन में सैनसर्न ने कहा कि सरकार ने रेड शर्ट के पीपुल्स चैनल का प्रसारण बंद कर दिया है।
सैनसर्न ने कहा कि शांति बनाए रखने के उदेश्य से सरकार ने पीपुल्स चैनल का प्रसारण रोक दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे बैंकाक की ओर न बढें़।
रेड शर्ट के प्रदर्शनकारी गुरुवार को राचप्रसोंग और फान फा ब्रीज इलाके में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। ये सभी संसद को भंग करने और चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
पेनीटैन ने कहा कि रेड शर्ट को रैली करने से रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई। उन्होंने प्रस्तावित रैली को गैरकानूनी करार दिया।
उधर, रेड शर्ट के प्रदर्शनकारी देश के 17 प्रांतों में रैली कर रहे हैं। आंतरिक मामलों के मंत्री चाओवरात चानविक्रूल ने कहा कि रैली से कोई खतरा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications