सीसीईए ने सेल के विनिवेश को मंजूरी दी
सीसीईए के फैसलों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने कहा कि दोनों चरणों में कंपनी के कुल शेयरों के पांच प्रतिशत नए शेयर जारी होंगे और सेल में सरकार की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश शामिल होगी।
चिदंबरम ने कहा कि विनिवेश और नए इश्यू के माध्यम से सरकार और सेल दोनों को 8,000 करोड़ रुपये हासिल होंगे। इस प्रक्रिया का समय बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।
नए इश्यू से जुटाई गई रकम सेल के पूंजीगत व्यय में मदद करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications