अब 'विश्वास यात्रा' पर निकलेंगे नीतीश

Nitish Kumar
पटना। लगातार तीन यात्राओं की सफलता के बाद बिहार के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार अब 'विश्‍वास यात्रा' पर निकलेंगे। इस यात्रा के अंतर्गत मुख्‍यमंत्री लोगों के बीच राज्‍य की राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार उपलब्धियां गिनाएंगे। यात्रा के शुरू होने की तिथि फिलहाल तय नहीं हुई है।

जनता दल (युनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही विश्वास यात्रा प्रारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी इस यात्रा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। संभावना है कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा मई में प्रारंभ होगी।

पढ़ें- बिहार की अन्‍य खबरें

उन्होंने बताया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए काफी कुछ है। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे तथा सरकार का सहयोग करने के लिए जनता को धन्यवाद देंगे। चौधरी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के लगभग सभी हिस्सों का दौरा करेंगे।

उल्लेखनीय इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने 'विकास यात्रा' के दौरान राज्य के कई हिस्सों का दौरा किया था तथा कई गांवों में रात में ठहरकर लोगों की समस्याएं सुनी थीं। राजनीतिक जानकार इस यात्रा को बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+