चीन में टीवी पर 'डब्ल्यूटीओ', 'जीडीपी' बोलने पर बैन

टीवी पर अंग्रेजी के कुछ संक्षिप्त रूपों का उपयोग नहीं होगा
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक 'चाइना सेंट्रल टेलीविजन' (सीसीटीवी) और 'बीजिंग टेलीविजन' (बीटीवी) ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें सरकारी विभाग से एक नोटिस मिला है जिसमें चीनी कार्यक्रमों के दौरान अंग्रेजी के कुछ संक्षिप्त रूपों के इस्तेमाल से बचने को कहा गया है। प्रसारकों और पत्रकारों से उनके कार्यक्रमों के दौरान न टाले जा सकने वाले अंग्रेजी संक्षिप्त रूपों की चीनी व्याख्या पेश करने को कहा गया है।
यद्यपि चैनलों ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि नोटिस में कितने संक्षिप्त रूपों को सूचीबद्ध किया गया है। प्रांतीय टेलीविजन स्टेशनों को भी यह नोटिस मिला है। नोटिस में न केवल खेल समाचारों (जैसे 'नेशनल बास्केट बॉल एसोसिएशन' के लिए 'एनबीए') बल्कि आर्थिक व राजनीतिक समाचारों में भी अंग्रेजी संक्षिप्त रूपों का इस्तेमाल न करने की बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications