सानिया और शोएब कर चुके हैं निकाह?
शोएब बीते कुछ दिनों से हैदराबाद में सानिया के घर हैं। ऐसे में दोनों के पहले ही शादी करने लेने की खबरे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि 15 अप्रैल के लिए ताज कृष्णा होटल, सानिया और शोएब के निकाह के लिए नहीं बल्कि प्रीतिभोज के लिए बुक कराया गया है। शादी के कार्ड पर भी निकाह का नहीं बल्कि सिर्फ प्रीतिभोज का ही जिक्र किया गया है।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार हैदराबाद में सानिया और उनके परिवार को जानने वाले कुछ लोग मानते हैं कि शोएब का सानिया के घर ठहरना और आयशा सिद्दीकी के तमाम दावों-आरोपों के बावजूद टेनिस सनसनी का इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के बचाव में खुलकर उतरना इस बात के संकेत हैं कि दोनों ने पहले ही निकाह कर लिया है।
मिर्जा परिवार के एक करीबी ने कहा, "ऐसा नहीं हो सकता कि मिर्जा और मलिक परिवार को शादी से पहले उठने वाले विवाद के बारे में कोई अंदेशा नहीं रहा होगा। ऐसा हो सकता है कि अपने विवाह की घोषणा करने से पहले ही दोनों ने निकाह कर लिया हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications